खेत की झोपड़ी में आगजनी, परिवार को जान से मारने की धमकी विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मामला

0

खेत की झोपड़ी में आगजनी, परिवार को जान से मारने की धमकी

विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मामला, पुलिस जांच में जुटी

सागर। देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर के मांदे मोजा स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में सोमवार रात आगजनी और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन युवकों पर झोपड़ी में आग लगाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Ad 1

पीड़ित प्रदीप दांगी के पिता रामजी दांगी ने बताया कि उनके खेत पर बनी झोपड़ी में उनका बड़ा बेटा प्रदीप रहता है। झोपड़ी में विद्युत पंप, खाद एवं घर-गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। आरोप है कि सोमवार रात गांव के ही संदीप, जयदीप और पप्पू वहां पहुंचे और रामजी दांगी एवं उनके बेटे प्रदीप के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपितों ने झोपड़ी में आग लगा दी।

रामजी दांगी के अनुसार आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि गांव छोड़कर चले जाओ, अन्यथा तुम्हें और तुम्हारे लड़कों को जान से मार देंगे। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे देवरी थाने पहुंचे तो पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। मंगलवार सुबह उन्होंने स्थानीय विधायक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इस मामले में थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here