मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर प्रवास दौरा जारी
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 मई 2026 को सागर जिले के अल्प प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 9:30 बजे श्योपुर जिले के पालपुर (कूनो) हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:40 बजे सागर के वी.एस. हेलिपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सागर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11:30 बजे सागर हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


