श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा द्वारा स्व. पं मनोहर लाल पाराशर को दी गई श्रद्धांजलि

0

श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा द्वारा स्व. पं मनोहर लाल पाराशर को दी गई श्रद्धांजलि

Ad 1

सागर। श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर के गौरव एवं प्रेरणा स्रोत पंडित मनोहर लाल पाराशर का देवलोक गमन होने पर
श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर गया। सामूहिक रुप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर

सभी समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिवार जनों को, शुभचिंतकों को इस गहन दुखद समय सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर के अध्यक्ष एवं सभापति पंडित राकेश कुमार दुबे सिदगुवां, सभा के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व सभापति आमंत्रित अतिथियों की गरिमा मयी उपस्थिति में उक्त समाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया, पंडित रामेश्वर प्रसाद दीक्षित, नरेश तिवारी, प्रेम नारायण रावत, इन्द्रजीत दुबे, पंडित जगदीश दुबे, शिव दयाल बड़ोनिया, संतोष पचौरी, अरविंद चौबे, सुन्दर लाल बचकैया, प्रकाश दुबे, विजय मिश्रा, मनोज तिवारी, जगदीश प्रेम नारायण तिवारी, बद्री प्रसाद भरद्वाज, नरेंद्र कटारे, अंबिका प्रसाद उपाध्याय रतोना, परसोत्तम तिवारी लेधरा, सतीश तिवारी भूतेश्वर, जुगल किशोर उपाध्याय, धर्मेन्द्र मिश्रा, गजेश पाठक, महेश उदेनिया सहित बड़ी संख्या में स्व जातीयत बन्धु उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here