बाघराज वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम द्वारा शीघ्र डाली जा रही है पाईप लाईन
5 बोर एवं टेंकर के माध्यम से की जा रही है पेयजल की सप्लाई
सागर। बाघराज वार्ड के पार्षद एवं एम.आई.सी.सदस्य राजकुमार पटैल ने बाघराज वार्ड में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गये प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुये कहा है कि मैं, पिछले 3 वर्षो से बाघराज वार्ड का पार्षद होने के नाते प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति करवा रहा हूॅ, किशोर न्यायालय के आसपास क्षेत्र में महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा मेरी मांग पर 5 हेण्डपम्प खनन किये गये है तथा नगर निगम द्वारा पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु शीघ्र ही पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिसके टेंडर उपरांत एंजेसी निर्धारित हो चुकी है। किशोर न्यायालय क्षेत्र में अब प्रत्येक घर में नल कनेक्शन दिये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में बाघराज वार्ड सहित पूरे शहर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने जलप्रदाय विभाग को निर्देश दिये है कि जिन-जिन क्षेत्रों में पेजयल की आपूर्ति बाधित होती है अथवा पानी की समस्या सामने आती है तो ऐसे क्षेत्रों में टेंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जावे।
बाघराज वार्ड पार्षद श्री राजकुमार पटैल ने बताया कि वार्ड के जिन क्षेत्रों में पेजयल की समस्या है वहाॅ के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है उन्होने वार्ड के नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी के बहकावे में न आयें, मंगलवार को कांग्रेस द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन में किसी भी व्यक्ति द्वारा बाघराज वार्ड स्थित किशोर न्यायालय के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण नहीं किया है, इसलिये मैं आपके प्रतिनिधि होने के नाते वार्ड की हर समस्या के लिये मैं, सदैव तत्पर हूूॅ।


