मन की बात बना जन-प्रेरणा का सशक्त मंच, सागर में उत्साह से सुना गया 133वां संस्करण

0

‘मन की बात’ बना जन-प्रेरणा का सशक्त मंच, सागर में उत्साह से सुना गया 133वां संस्करण

Ad 1

सागर। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण रविवार को सागर जिले में उत्साहपूर्वक सुना गया। शिवाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 208 पर BJP जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्याम तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर में हो रहे नवाचार, सामाजिक कार्य, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के प्रयासों को पहचान दिलाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का माहौल भी तैयार कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मेहनत और समर्पण से कार्य करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। देश विज्ञान, रक्षा और एआई जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा रक्षा उपकरणों के निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी दी कि जिलेभर में विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक प्रदीप लारिया, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here