तेज रफ्तार कार का कहर: दो बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चालक फरार

0

तेज रफ्तार कार का कहर: दो बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चालक फरार

Ad 1

सागर। सागर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राजघाट रोड पर बीडी अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की हुई पहचान, घायल बीएमसी अस्पताल में भर्ती
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान कटंगी निवासी रामस्वरूप दीक्षित (50) पिता हरिनारायण दीक्षित के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनके साथ बाइक पर शिवराज गौड़ (45) भी सवार थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिवराज को इलाज के लिए बीएमसी (BMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
नशे में था ड्राइवर, हादसे के बाद मौके से भागा

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप पटेल ने बताया, “रात 11.30 से 12 बजे के बीच की घटना है। एक काले कलर की तेज रफ्तार कार ने दो बाइक और आटो टक्कर मारी। जिसके बाद कार मेरे मकान की दीवार से टकरा गई। घटना देख लोग मौके पर पहुंचे। कार में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाला। वह नशे की हालत में था। थोड़ी देर बाद वह मौके पर भाग गया।”

आरोपी की तलाश में जुटी मोतीनगर पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले कार चालक का नाम राजेश बताया जा रहा है, जो शहर के विवेकानंद वार्ड क्षेत्र का रहने वाला है। मोतीनगर थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here