एनएच-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल

0

एनएच-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Ad 1

सागर। जिले के खुरई के बांदरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैहर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक गौरी प्रसाद पटेल (66) निवासी ग्राम किरोली, थाना नरयावली, जिला सागर, बांदरी से अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान राजा पिता सोन सिंह लोधी (30) निवासी मैहर गांव भी मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब दोनों मैहर गांव के पास नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरी प्रसाद पटेल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राजा सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। बाद में हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बांदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here