Thursday, January 22, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

Published on

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया सम्मान, कहा—अमूल्य है उनका योगदान
सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने शुक्रवार को संभाग के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम पूज्य ताराचंद जी जैन के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक जैन ने कहा कि ताराचंद जी जैन का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसमर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ योगदान दिया, वह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि “ताराचंद जी का योगदान अमूल्य है, आज हम सभी उनके ऋणी हैं। उनके संघर्ष और सेवाभाव ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।”
विधायक जैन ने आगे कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके त्याग को नमन करने का पवित्र अवसर है। आज के युवा पीढ़ी को ऐसे महान सेनानियों के आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता है, ताकि देश की प्रगति और विकास में उनका योगदान सार्थक हो सके।
ताराचंद जी जैन के शताब्दी वर्ष पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विधायक जैन ने कहा कि उनका दीर्घ, स्वस्थ और सुखमय जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित उनके अदम्य साहस, त्याग और संकल्प को शत्–शत् नमन किया।

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!