Sunday, December 7, 2025

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायालय में बैठक संपन्न

Published on

spot_img

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायालय में बैठक संपन्न

सागर। जिला न्यायालय परिसर में आज आगामी नेशनल लोक अदालत (13 दिसंबर 2025) के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश एम. के. शर्मा द्वारा की गई।बैठक में समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विशेष रूप से समझौता योग्य प्रकरणों, खासकर एम.ए.सी.सी. (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) पर विस्तृत चर्चा की गई। बीमा कंपनियों को न्यायालय से समन्वय स्थापित कर अधिकतम प्रकरणों का निराकरण इसी लोक अदालत में करने के निर्देश दिए गए। बीमा कंपनियों ने भी विभिन्न प्रकरणों में सहमति व्यक्त करते हुए निराकरण हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात जिला प्रशासन के सहयोग से निराकरण योग्य प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की गई। न्यायाधीशगण द्वारा प्रकरणों में आ रहीं व्यावहारिक समस्याओं का उल्लेख किया गया, जिस पर जिला प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने की बात कही।

पुलिस अधिकारियों को लंबित नोटिसों की शीघ्र तामील सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक के अंत में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने समस्त न्यायाधीशगण को निर्देशित किया कि चिन्हित निराकरण योग्य प्रकरणों में शेष सभी कार्यवाहियों को तत्परता से पूर्ण कर आगामी नेशनल लोक अदालत में उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।