Sunday, December 7, 2025

झूठी व आदतन शिकायतकर्ताओं की पहचान हेतु विभागों को निर्देश जारी

Published on

spot_img

झूठी व आदतन शिकायतकर्ताओं की पहचान हेतु विभागों को निर्देश जारी

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर झूठी, भ्रामक तथा आदतन शिकायत करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जानकारी संकलित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में संचालक, सी.एम. हेल्पलाइन भोपाल के के आधार पर जिला स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जानी आवश्यक है, जो लगातार झूठी, अनर्गल अथवा ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से शिकायतें दर्ज करते हैं। जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा भी इस प्रकार की शिकायतों पर रोक लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

अधिकारी स्तर की लॉग-इन आईडी में ऐसी शिकायतों से संबंधित टिप्पणियाँ एवं जानकारी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होने के कारण कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित झूठे, आदतन व ब्लैकमेलर शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि सभी विभाग निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी संकलित कर शीघ्र जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।