Sunday, December 7, 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

Published on

spot_img

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी राजेंद्र मलैया को निलंबित किया

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस आईआर सर्वे) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम राजस्व शाखा के स्थाई कर्मी राजेंद्र मलैया को निलंबित किया है। निलंबन आदेश में लेख किया गया है जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था परंतु आपके द्वारा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य विशेष गहन पुनरीक्षण में रूचि न लेते हुये लगातार लापरवाही की जा रही है जो कि आपके पदीय दायित्व के विपरीत होकर म.प्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 व 3 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतः मतदाता गहन पुनरीक्षण के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील के नियम 9 के तहत श्री राजेन्द्र मलैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।