Sunday, December 7, 2025

वृद्धों का आशीर्वाद, स्थानीय कलाकारों के उत्पाद खरीद कर वोकल फॉर लोकल की महापौर ने जगाई अलख

Published on

spot_img

वृद्धों का आशीर्वाद, स्थानीय कलाकारों के उत्पाद खरीद कर वोकल फॉर लोकल की महापौर ने जगाई अलख

सागर। असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने परिवार सहित गोपालगंज में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए उत्पादों की खरीददारी की।
हांथ से बने दीपक,मां लक्ष्मी की प्रतिमा ,झालर सहित कील बताशे के दुकानदारों के बीच पहुंच कर महापौर ने उनका उत्साह वर्धन किया।
तदोपरांत महापौर और परिवार जनों ने राजघाट रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बुर्जुगों को उपहार स्वरूप कंबल,मिठाई और ग्रीन आतिशबाजी का सामान भी दिया।
महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की खरीदारी और बुर्जुगों के संग बिताए पल उनके जीवन के बहुमूल्य क्षण बन गए।
उन्होंने शहरवासियों से पुनः अपील की है कि हमारे त्यौहार हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाएं देते है।दूसरों को खुशी बांट कर जो आत्मीय सुख मिलता है वो अवर्णनीय है।

महापौर के साथ उनके पति डॉक्टर सुशील तिवारी,पुत्र सूर्यांश तिवारी,भतीजा रिशांक तिवारी,बहु प्रीति तिवारी, ऋतिका तिवारी,पुत्री शिवानी भी उपस्थित थीं।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।