गालियां और हमले के बाद पुलिस का प्रहार: बारात विवाद के तीनों आरोपी गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर संजीव कुमार उइके के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री प्रदीप वाल्मीकि के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनायका उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में विनायका पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गंभीर प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।
विनायका पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
घटनाक्रम का विवरण – कल दिनांक 19.4.26 फरियादी प्यारी वाई पति कडोरी बंसल उम्र 45 साल निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की राखी बंसल के बारात आगमन के स्थान को लेकर उसी गांव में रहने वाले लड़के के मामा परमू वंशल ,मामी पूनावाई बंसल और ममेरे भाई रामेश्वर बंसल ने फरियादिया व उसकी लड़की राखी बंसल को गंदी गंदी गालियां दी और मना करने पर जान से मारने की नीयत से आरोपी रामेश्वर बंसल ने लोहे के बका से दोनों की मारपीट कर दी जिससे फरियादिया को सिर में ,हाथ में और उसकी लड़की को गले में गंभीर चोटे आई तीनों आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना विनायका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 109(1),115(2),118(1),296a,3(5)bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना के मुख्य आरोपी रामेश्वर पिता परमू बंसल उम्र 33 साल निवासी ग्राम डिलोना को उल्दन बेसली यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आरोपियों परमू पिता उद्दे बंसल एवं पूना बाई पति परमू बंसल दोनों निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका को अलग-अलग स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय बंडा मे पेश किया गया जो न्यायालय के आदेश पर तीनो आरोपियों को जेल में निरूद्ध कराया गया प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में
उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा (थाना प्रभारी विनायका),
का.प्र.आर. 189 बादल यादव,का.प्र.आ 769 जयपाल सिंह घोष, आर. 638 सोमेश मिश्रा,
आर. 670 पुष्पेंद्र सेन, म.आर. 424 रोशनी पांडेय,म.आ.1525 प्रियंका ठाकुर,
न.सै 305 दुखराज यादव
की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने सतत प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं मैदानी सक्रियता से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्रवाई करती रहेगी।


