Sunday, December 7, 2025

किचन की दीवार में छुपा था 5 फीट लंबा कोबरा, बबलू पवार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Published on

spot_img

किचन की दीवार में छुपा था 5 फीट लंबा कोबरा, बबलू पवार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर। शहर के करीला नई बस्ती क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर की किचन की दीवार में जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, रानी प्रजापति के मकान में दोपहर करीब 2 बजे परिजनों ने सांप को देखा तो घबरा गए और तुरंत घर से बाहर निकल आए।

उन्होंने तुरंत सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबलू पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को दीवार के अंदर से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया।

बबलू पवार ने बताया कि यह लगभग 5 फीट लंबा कोबरा प्रजाति का अत्यंत जहरीला सांप था। गनीमत रही कि समय रहते सांप दिखाई दे गया, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा।

बबलू पवार ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो खुद उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ को ही सूचना दें ताकि जन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।