Thursday, January 22, 2026

प्रेमानंद महाराज के दर्शन की ऐसी ललक, की 13 साल की किशोरी और भांजा घर से बिना बताए मथुरा पहुंच गए

Published on

प्रेमानंद महाराज के दर्शन की ऐसी ललक, की 13 साल की किशोरी और भांजा घर से बिना बताए मथुरा पहुंच गए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी और उसका 7 साल का भांजा सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से दोनों बच्चों को मथुरा रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला गया।

मथुरा में मिली मोबाइल की लोकेशन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते ही पाया कि किशोरी अपने भांजे के साथ बैग लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखी थी। बच्चों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया, और जैसे ही फोन चालू हुआ, उसकी लोकेशन मथुरा में मिली। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने तुरंत मथुरा जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बोले बच्चे हम प्रेमानंद महाराज से मिलने आए थे

जब पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि वे प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए मथुरा आए थे। किशोरी ने कहा कि उसके पिता हर महीने मथुरा जाकर राधा-कृष्ण के दर्शन करते हैं और हाल ही में 26 सितंबर को भी वहां गए थे। इसी वजह से उन्होंने भी दर्शन के लिए मथुरा जाने का फैसला किया।

बच्चों ने बताया कि वे किसी के साथ नहीं गए, बल्कि खुद ही ट्रेन से मथुरा पहुंचे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और बाद में दोनों को सकुशल ग्वालियर वापस ले आया गया।

त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

ग्वालियर पुलिस ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और रेलवे पुलिस के समन्वय से ही यह सफलता मिली। बच्चों की फोटो सभी थानों के ग्रुप में भेजी गई थी, जिसके बाद जीआरपी ने रात में दोनों को पहचान कर सुरक्षित पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को समझाइश देकर परिजनों को सौंप दिया गया है। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण किसी अनहोनी से बचा जा सका।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

तीर्थंकर भगवान के माता-पिता की गोद भराई सौधर्म इंद्र का हुआ ससम्मा

तीर्थंकर भगवान के माता-पिता की गोद भराई सौधर्म इंद्र का हुआ सम्मान णमोकार तीर्थ क्षेत्र...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन,...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!