Saturday, December 6, 2025

सागर पुलिस की बड़ी सफलता, 1000-1000 रुपये ईनाम के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img

सागर पुलिस की बड़ी सफलता, 1000-1000 रुपये ईनाम के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर। दिनांक 05.06.2023 को थाना देवरी अंतर्गत ग्राम सुना में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर आपसी रंजिश में आरोपीगण द्वारा अपने ही भाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या कर देने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के पश्चात दोनों आरोपी घटना दिनांक23/07/23 से ही फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 1000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी श्री गजेन्द्र सिंह बुंदेला द्वारा गठित पुलिस टीम एवं मुखबिरों की सक्रियता से आज दिनांक 17.10.2025 को दोनों ईनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपी —

1. बिहारी पिता रामसहाय कुर्मी, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम सुना, थाना देवरी

2. साहू साहब सिंह पिता शिवप्रसाद कुर्मी, निवासी ग्राम कुसमी, थाना देवरी

आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।