Saturday, December 6, 2025

शहर में ऊंचे डिवाइडर नही बनेंगे, जो बने वह हटेंगे

Published on

spot_img

कलेक्टर का बड़ा फैसला, नगर क्षेत्रों में सड़कों के बीच में ऊँचे डिवाइडरों के निर्माण पर रोक

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर आपके द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए समस्त आयुक्त, नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छावनी परिषद्, सागर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त नगर पालिका, नगर परिषद्, जिला सागर को निर्देशित किया है कि नगर क्षेत्रों में सड़कों के बीच में ऊँचे डिवाइडर के निर्माण पर रोक लगाए।

कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के मध्य ऊँचे-ऊँचे डिवाइडर निर्मित किए जाने से आए दिन दुर्घटना घटित हो रही हैं। उक्त स्थिति को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सभी निकायों को निर्देशित किया जाता है कि पत्र दिनांक से जिले की किसी भी नगरीय निकाय क्षेत्र में सड़क के मध्य ऊँचे डिवाइडर का निर्माण नहीं किया जाएगा।

यदि किसी मार्ग पर यातायात नियंत्रण या सौंदर्गीकरण हेतु डिवाइडर का निर्माण आवश्यक हो, तो उसकी ऊँचाई एवं चौड़ाई भारत सरकार । लोक निर्माण विभाग के मानकों के अनुरूप ही निर्धारित की जाएगी। निर्देशित किया जाता है कि किसी भी नगर क्षेत्र में सड़क के मध्य ऊँचे डिवाइडर का निर्माण न किया जाए। पूर्व निर्मित डिवाइडरों की समीक्षा कर यदि वे मानक से अधिक ऊँचाई वाले हैं, तो आवश्यकतानुसार संशोधन हटाने की कार्यवाही की जाए। इस संबंध मेंअनुपालन प्रतिवेदन इस कार्यालय में 07 दिवस के भीतर प्रेषित किया जाए।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।