Sunday, December 7, 2025

सागर में गंगा आरती भव्यता से सम्पन्न हुई, दीपदान किये गए

Published on

spot_img
लाखा बंजारा झील किनारे आयोजित की जा रही गंगा आरती में बड़ी संख्या में उत्साह और भक्तिभाव से शामिल हुए श्रद्धालुजन
विधायक शैलेन्द्र जैन ने सपत्निक दीपदान किया साथ में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भी दीपदान किया
 सागर। ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील किनारे प्रति सोमवार आयोजित की जा रही गंगा आरती में श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने महिला समूह के साथ शामिल होकर पूजन किया व आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। आरती से पहले विधायक शैलेन्द्र जैन ने सपत्निक दीपदान किया साथ में अन्य महिलाओं ने भी दीपदान किया। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने नगरवासियों को पावन‌ कार्तिक माह में आत्मनिर्भर भारत के तले आयोजित कार्यक्रम की  शुभकामनाएं दीं। सागर शहर और सागर की पहचान ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में  लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डों के नागरिक महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए । स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा चकराघाट पर किए गये सौन्दर्यीकरण के कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बन चुका है तथा गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
गंगा आरती में मुख्य यजमान बन रहे हैं नागरिकजन
लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती का यह अद्भुत आयोजन नागरिकों को झील से जोड़ रहा है। समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिकजन यजमान बनकर गंगा आरती  का पूजन कर रहे हैं । गंगा आरती में जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं वे आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर श्री अंकित दीक्षित या पुजारीजन से चकराघाट पर संपर्क कर यजमान बन सकते हैं।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।