Thursday, January 22, 2026

सेवा पखवाड़ा अभियान में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, विधायक जैन ने की मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना

Published on

सागर। सेवा पखवाड़ा अभियान एवं डे-एनयूएलएम योजना के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ी मातृशक्ति ने आज मिनिसिपल स्कूल के बाहर अपने-अपने स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाकर उनकी प्रदर्शनी एवं बिक्री की।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पहुंचकर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा, खरीदा और उनके उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय लोगों से इन उत्पादों को खरीदने की अपील की।

विधायक जैन ने कहा कि “हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार किया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी सपना है कि हम अपने स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाएं। हमारी मातृशक्ति और अन्य लोग जो स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं, अपने उत्पादों का निर्माण स्वयं कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।”

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी न केवल मातृशक्ति के हुनर को मंच देती है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है।

इस अवसर पर जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, अमित बैसाखिया, अंशुल परिहार, डब्बू साहू, विकास केसरवानी, कल्पना श्रीवास्तव, विक्रम जैन सहित बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!