Friday, January 16, 2026

SI के बेटे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की हाथापाई, सिर फोड़ा !

Published on

SI के बेटे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की हाथापाई, सिर फोड़ा !

मुरैना। शहर के लाल बत्ती चौराहे पर सोमवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक और यातायात पुलिस के आरक्षक के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। युवक ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी के सिर पर अपना सिर पटक दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र चौहान अपने बेटे गौरव के साथ स्कूटी से एटीएम जा रहे थे। राधिका पैलेस चौराहे पर बातचीत में मशगूल गौरव स्कूटी को रेड सिग्नल पार ले गया। आरोप है कि इस पर ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षक जयराम परमार ने उसे गाली देकर रोका। गाली देने का विरोध करने पर गौरव को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया।

थप्पड़ पड़ते ही गौरव आपा खो बैठा और आरक्षक का गिरेबान पकड़कर अपने सिर से उसके सिर पर जोरदार टक्कर मार दी। देखते ही देखते दोनों घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें दोनों आपस में उलझते दिख रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने बीच-बचाव करने की बजाय तमाशबीन बने रहे। बाद में गौरव को कोतवाली थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
error: Content is protected !!