Sunday, December 14, 2025

सागर में बुलेट मोटरसाइकिल से निकला ज़हरीला रसेल वाइपर, सर्विस सेंटर में मचा हड़कंप

Published on

spot_img

सागर में बुलेट मोटरसाइकिल से निकला ज़हरीला रसेल वाइपर, सर्विस सेंटर में मचा हड़कंप

सागर। शहर के सिविल लाइन इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने सर्विस सेंटर पहुंचा। जैसे ही बाइक को धुलवाने की तैयारी हुई, उसकी सीट के नीचे से एक ज़हरीला रसेल वाइपर सांप निकल आया।

सांप को देखकर सर्विस सेंटर के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग घबरा गए। तत्काल ही स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। अकील बाबा अपने बेटे असद खान के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

अकील बाबा ने बताया कि यह सांप दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों में से एक है, जिसे रसेल वाइपर कहा जाता है। इसके काटने से चंद मिनटों में जान भी जा सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के मौसम में बाइक कहीं घास-झाड़ियों के पास खड़ी रही होगी, वहीं से यह सांप उसमें घुस गया होगा।

अकील बाबा ने लोगों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने और वाहनों की जांच करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this