Sunday, December 14, 2025

अवैध रूप से शराब पिलाने एवं सट्टा संचालित करने वाले दुकानदार पर थाना बहेरिया पुलिस की सख्त कार्रवाई

Published on

spot_img

अवैध रूप से शराब पिलाने एवं सट्टा संचालित करने वाले दुकानदार पर थाना बहेरिया पुलिस की सख्त कार्रवाई

सागर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार संपूर्ण सागर जिले में गुण्डा, बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बहेरिया पुलिस द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2025 की रात्रि में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नयाखेड़ा तिराहा स्थित एक दुकान में अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। मौके पर दबिश देने पर दुकानदार देशराज घोसी पिता भूपेन्द्र घोसी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मंझगवा को सट्टा लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

साथ ही दुकान के समीप प्लास्टिक की मैट बिछाकर लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए भी पाया गया, जो कानूनन पूरी तरह वर्जित है।
इस पर आरोपी के विरुद्ध निम्न कानूनी धाराओं में अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए

सट्टा अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्धआबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग प्रकरण दर्ज साथ ही आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
थाना बहेरिया पुलिस द्वारा यह संदेश स्पष्ट किया गया है कि समाज में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this