Monday, December 8, 2025

 यात्री बसों के 76 स्थायी परमिटों के आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई – RTO

Published on

spot_img

यात्री बसों के 76 स्थायी परमिटों के आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई – आरटीओ

सागर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर के अध्यक्ष/संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा यात्री बसों के 76 स्थायी परमिटों के आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई। उक्त बैठक में वाहनस्वामी तथा उनके पक्ष समर्थन हेतु अभिभाषकगण उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर संभाग सागर, मध्यप्रदेश राज्य का एक प्रमुख प्राधिकार है, जिसके अंतर्गत मार्ग सतना से इंदौर, सीधी से इंदौर, जबलपुर से इंदौर, जबलपुर से सागर, खजुराहो से इंदौर जैसे लम्बी दूरी के मार्गाे पर संचालित यात्री बसों को 05 वर्ष की अवधि के लिए स्थायी परमिट जारी किए जाते है। जिससे जनता को लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होती है।

आज की बैठक का संचालन सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार/क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा किया गया। बैठक में आवेदक एवं आपत्तिकर्ताओं के पक्ष को संक्षेप में सुना गया। इसके पश्चात् लिखित बहस के लिए 27 जून 2025 तक का समय नियत किया गया, जिसके पश्चात् समस्त प्रकरणों का गुण-दोषों के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

 

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।