कलेक्टर संदीप जी आर के नवाचार से कलेक्ट्रेट में आंचल कक्ष की शुरुआत

कलेक्टर संदीप जी आर के नवाचार से कलेक्ट्रेट के आंचल कक्ष की शुरुआत

   
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर सागर जिले में लगातार नव प्रयोग करते हुए जिले वासियों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं इसी परिपेक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय के भूतल पर जनसुनवाई में आने वाली महिला आवेदकों एवं कार्यरत महिला अधिकारियों, कर्मचारियों के बच्चों की खुशहाली के लिए कलेक्ट्रेट में सुसज्जित आंचल कक्ष का संचालन आरंभ किया है। इस आंचल कक्ष में माताओं की गोद मे खेलने वाले बच्चे उनकी व्यस्तता के दौरान यहां यशोदा मैया के साथ खेल खेल में अपना समय व्यतीत करेंगे और उनकी माताएं अपना दायित्व बेहिचक निर्वाह कर जिले वासियों को प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध करती रहेगी। इस सुविधा से प्रशासनिक कार्य प्रभावित भी नहीं होगा। यहां आगंतुक बच्चों की माताएं निर्बाध रूप से अपने नौनिहाल को स्तनपान भी करा सकेगी।
इस कक्ष में बाल खेल सामग्री के साथ साथ आकर्षक बाल शिक्षा पेंटिंग (BALA) भी प्रदर्शित की गई है।
 इस कक्ष में बच्चों की देखभाल के लिए यशोदा मैया के रूप में एक महिला कर्मचारी भी तैनात रहेगी।
 कलेक्टर के इस नवाचार से कलेक्ट्रेट में पदस्थ महिला अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ यहां गोद में बच्चों को लेकर आने वाली मैदानी महिला कर्मियों एवं विभिन्न महिला आवेदक जो छोटे बच्चों को लेकर आती हैं उन्हें जो सुविधा मिलेगी और वह अपना कार्य आसानी से कर सकेगी।
KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top