Monday, December 8, 2025

काँग्रेस नेता अरुण यादव एक दिवसीय प्रवास पर सागर आएंगे

Published on

spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार 12 मई को एक दिवसीय प्रवास पर सागर आएंगे

सागर। भारत सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार 12 मई को एक दिवसीय प्रवास पर सागर आएंगे। वे यहां आकर स्थानीय सर्किट हाउस में आमजन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सोमवार को दोपहर 1 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे राहतगढ़ पहुंचेंगे वे यहां कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर शाम 4.30 बजे सागर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे यहां आकर जन सामान्य के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रात्रि 8.30 बजे सड़क मार्ग से भोपाल प्रस्थान करेंगे। उनके नगर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, डॉ संदीप सबलोक, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह बब्बू यादव व कांग्रेस पार्षद दल समेत विभिन्न नेताओं ने उनके भव्य, गरिमामय व पारंपरिक स्वागत की अपील की है।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।