Sunday, December 14, 2025

सागर में चोरी की वारदात, परिवार के लोग सोते रह गए जेबराव नकदी ले उड़े चोर

Published on

spot_img

घरवाले ऊपर के कमरे में सोते रहे और चोरों ने नीचे के कमरे में कर दिया हाथ साफ
सोने चांदी के जेवरातों सहित नगदी लेकर चोर हुए चंपत

सागर। मकरोनिया थाना में आने वाली दूरसंचार कालोनी स्थित एक मकान से गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात चोर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गया। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पता चली तो मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि दूरसंचार कालोनी निवासी फरियादी लालबाबू सिंह पिता परमा सिंह ने थाना में आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि मैं आर्मी से रिटायर्ड हूं और अपने परिवार के साथ उक्त पते पर रहता हूं। गुरुवार की रात मैं परिवार के साथ मकान के ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। सुबह 6 बजे सोकर उठा देखा तो मकान के नीचे वाले हिस्से में बने कवर्ड में रखा बैग जिसके अंदर नगद करीब 50 हजार रुपए एवं एक सोने की चेन, एक अंगूठी रखी थी, रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुसकर चोरी कर ले गया है। चोरी गई चेन एवं अंगूठी करीब 15 वर्ष पुरानी है, अंगूठी का वजन करीब 3 ग्राम एवं चेन की वजन करीब 6 ग्राम कुल सोना करीब 9 ग्राम पुराना इस्तेमाली थी।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।