देवरी में करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने सपा सांसद सुमन का पुतला दहन किया, विरोध कर जमकर नारेबाजी हुई
देवरी। “हिन्दू समुदाय के हितों की रक्षा की मांग को लेकर सपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद सुमन के खिलाफ आज करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने देवरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ओस दौरान सांसद सुमन का पुतला दहन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने सांसद सुमन के खिलाफ तीखे नारे लगाए और उनका विरोध किया। यह विरोध प्रदर्शन उस समय हुआ, जब सुमन द्वारा दिए गए कुछ बयानों को लेकर करणी सेना और उनके समर्थक असंतुष्ट थे।
दरअसल, करणी सेना एवं क्षत्रिय समाज के नेताओ ने पुतला दहन के दौरान कहा, “हमारे समाज और हमारी संस्कृति का अपमान करने वाले बयानों को हम सहन नहीं करेंगे। सांसद सुमन के बयानों ने हमारे हिन्दू समुदाय को आहत किया है। हम इसे लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुमन के बयानों से समस्त समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है, और इसीलिए वे इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
करणी सेना के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र ठाकुर ने कहा, “हमारा यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सपा सांसद सुमन अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगते। यह केवल एक पुतला दहन नहीं, बल्कि हमारी असहमति का प्रतीक है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुमन के खिलाफ नारेबाजी हुई।
प्रदर्शन के दौरान जाहर सिंह सीरी संरक्षक भगवानसिंह बिछुआ संरक्षक वीरेंद्र सिंह डोंगरसलैया,राहुल सिंह चौरा, बलवंत सिंह मोआर,
देवेन्द्र सिंह राजपूत बिजोरा, रविन्द्र सिंह बैश शैलेन्द्र सिंह बम्होरी, नरेन्द्र सिंह केलवांस
रोहित सिंह मानेगांव, अभिषेक सिंह निवाड़ी, भूपेन्द्र सिंह खामखेड़ा , ऋषभ सिंह डोंगरसैलैया
पीतम सिंह राजपूत मोआर, अजेंद्र सिंह मोआर, अमित सिंह, अभिषेक सिंह मोआर
प्रशान्त शर्मा, गुलाब सिंह राजपूत देवरी, भूपेन्द्र सिंह राजपूत बिछुआ, यादवेंद्र सिंह अंगद कुसमी, नीरज सोनी बीना बारह,नेतराज सिंह बिछुआ व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।