सागर में निगमायुक्त की मॉनिटरिंग के चलते CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.11 अंक प्राप्त कर A-ग्रेड मिला

नगर निगमायुक्त की सतत् मानीटरिंग के कारण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.11 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ नगर निगम सागर ने लगातार तीसरी बार मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी

सागर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 96.11 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रति माह 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायत निवारण प्रक्रिया का आकलन किया जाता है। इस आकलन में सागर नगर निगम ने 96..11% अंक प्राप्त कर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम सागर के इतिहास में पहली बार निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
*निगमायुक्त द्वारा शिकायतों की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई*-
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों को समय सीमा में शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम के इतिहास में पहली बार प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदाहरण पेश किया है।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने
इस उपलब्धि के प्राप्त होने पर नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियर व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top