मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्वामी विवेकानंद विवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
स्वामी विवेकानंद विवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

स्वामी विवेकानंद विवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर (म0प्र0) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “ए-आई एंड बिग डाटा – ट्रान्सफार्मिंग टेक्नोलाजी, फार्मेसी, सांइस एंड एग्रीकल्चर” विषय पर चल रहे दो दिवसीय अन्र्तराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन 28 फरवरी 2025 को हुआ। दूसरे दिन भी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वति वाचन के साथ किया गया। स्वागत भाषण एवं परिचय संस्था के डाॅ रविन्द्र चैरसिया, फाॅर्मेसी सहा प्राध्यापक ने दिया। इसके उपरान्त आॅनलाईन इस संगोष्ठी में शामिल हुई, डाॅ लीसा कुरूप ने अपने विषय अपशिष्ट से संसाधन बायोवेस्ट का उपयोग करके औधोगिक अपशिष्टों से टाट्र्राज़ीन को हटाने के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण को व्यक्त किया। वक्तव्य की अगली श्रृखला में डाॅ हरि सिंह गौर के विवि से प्राध्यापक, डाॅ रंजीत रजक आपने क्लाउड प्लेटफाॅर्म में मशीन लर्निंग का उपयोग करके संसाधना प्रावधान का अनुकूलन से अवगत कराया। डायरेक्टर सीआईपी, भोपाल से पधारे डाॅ0 एल0 के ओमरे ने दवा उद्योग और शिक्षा के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय के बारे में विस्तार से सभी को इसकी जानकारी प्रदान किया। साथ ही गूगल सर्च इंजन और स्कीलडेव्लपमेन्ट के बारे में बताया। इस अवसर पर के0 एन पी वि वि, भोपाल से पधारे डाॅ विकास गुप्ता ने अपने विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पहले और बाद में दवा निर्माण और निर्माण पर एक न्यापक समीक्षा को प्रास्तुत किया। संस्था के कुलाधिपति डाॅ अजय कुमार तिवारी एवं संस्थापक कुलपति डाॅ अनिल तिवारी जी ने कार्यक्रम के सफल समापन पर शुभकामनाएँ प्रषित की। दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में जिन विद्यार्थियों एवं शोधर्काओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया, उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें ओरल एवं पोस्टर प्रेजेन्टेशन की प्रस्तुति रही जिसमें -विपुल यादव, साक्षी मिश्रा, दीपिका गुप्ता, शुभरा अवस्थी, श्रीमती सुजाता नेमा, श्री परमेश्वर दयाल, शिवा खान। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन डाॅ0 अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी के द्वितीय दिन प्रभारी कुलपति डाॅ0 सुनीता जैन, उपकुलपति-डाॅ0 नीरज तोपखाने, डाॅ0 अस्मिता गजभिए, डाॅ0 शैलेन्द्र पाटिल, डाॅ0 मनीष मिश्रा, डाॅ0 बी0व्ही0 तिवारी, डाॅ0 सुनीता दीक्षित, एवं समस्थ शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ, छात्र-छात्रा आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आज के कार्यक्रम को सफल बनाया। मंच संचालन श्रीमती रेशु जैन द्वारा किया गया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →