Friday, January 23, 2026

नेशनल हाईवे 44 पर दर्दनाक सड़क हादसा, गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Published on

नेशनल हाईवे 44 पर दर्दनाक सड़क हादसा, गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

सागर। देवरी थाना क्षेत्र के घुलतरा गांव के पास नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का विवरण:
मामला बिजोरा नदी पुल के पास हुआ, जहां 45 वर्षीय गोमती बाई पति गुमान सिंह राजपूत अपने बेटे के साथ ग्राम बिलोनी (जिला नरसिंहपुर) जा रही थीं। बाइक चला रहे बेटे आकाश ने बताया कि वह साइड में चल रहा था, लेकिन तेज रफ्तार स्वराज ट्रैक्टर (क्रमांक एमपी 49 एमएन 5510) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गोमती बाई नीचे गिर गईं और ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ट्रैक्टर चालक भागा, लेकिन पुलिस ने पकड़ा:
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्राली की गिट्टी गायब कर दी। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर को गन्नी तिगड्डा क्षेत्र से पकड़कर थाने लाया गया।

बेटा बाल-बाल बचा:
बेटा आकाश, जो बाइक चला रहा था, इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि वह अपनी मां को मामा के घर से वापस गांव ले जा रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
error: Content is protected !!