मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जबलपुर के ग्राम टिमरी में जघन्य हत्याकांड का सागर में भी विरोध, ब्राह्मण समाज कल CM के नाम सौपेगा ज्ञापन

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
जबलपुर के ग्राम टिमरी में जघन्य हत्याकांड का सागर में भी विरोध, ब्राह्मण समाज कल CM के नाम सौपेगा ज्ञापन

जबलपुर के ग्राम टिमरी में जघन्य हत्याकांड का विरोध

ब्राह्मण समाज आक्रोश में आज देगा सीएम के नाम ज्ञापन

सागर। जबलपुर के पाटन ब्लाक के ग्राम टिमरी में असामाजिक तत्वों ने कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के चार युवकों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर सागर में विरोध किया जा रहा है।

कल शनिवार को जिले और सभी विकासखंडों में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। सागर में दोपहर 12 बजे खेल परिसर मैदान में समाज के लोग जमा होंगे। जहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

ज्ञापन में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, प्रकरण का निराकरण फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने, मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50 लाख की सहायता दी जाने, परिवारों को सुरक्षा और मृतक के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की जाएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →