Friday, December 5, 2025

बीएमसी के सामने रोड पर मिट्टी डालकर गंदगी करने पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई

Published on

spot_img

बीएमसी के सामने रोड पर मिट्टी डालकर गंदगी करने पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई
सागर।  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की गतिविधियां की जा रही है तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है । इसके बाद भी शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अथवा मुख्य मार्गों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने रोड पर मिट्टी डालकर गंदगी फैलाने पर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने डॉ उमेश पटेल पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डॉ. उमेश पटेल से 5 हजार रुपए की रसीद काटकर किए गए चालान की राशि जमा की गई।
निगम आयुक्त नागरिकों से की अपील -नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें, मुख्य मार्गो अथवा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाएं रखें। सभी नागरिक एवं दुकानदार अपनी- अपनी दुकानों घरों से निकले कचरे को डस्टबिन में एकत्रित करके रखें और कचड़ा गाड़ी को दें,उसे सड़क पर न डालें अन्यथा उनके विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की जावेगी ,जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this