Sunday, January 18, 2026

MP: खुरई के डोहेला महोत्सव में प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर, सुखविंदर और कुमार विश्वास की प्रस्तुतियां होंगी

Published on

खुरई के डोहेला महोत्सव में प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर, सुखविंदर और कुमार विश्वास की प्रस्तुतियां होंगी

14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजन होगा

खुरई संवाददाता। बॉलीवुड सितारों और सेलिब्रिटी आर्टिस्ट की रंगारंग लाइव प्रस्तुतियों के लिए विख्यात सागर जिले के खुरई का आगामी डोहेला महोत्सव-2025 तीन दिवसीय होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी को डोहेला महोत्सव में प्रस्तुतियों की शुरुआत बालीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों से सजे आर्केस्ट्रा से होगी। 15 जनवरी को विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर और कवि कुमार विश्वास खुरई में डोहेला महोत्सव की ऑडियंस के बीच अपने विचार रखेंगे और समापन दिवस 16 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर अपनी प्रस्तुति देंगे।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा खुरई किले के भव्य मैदान में 2015 मे आरंभ किए गए डोहेला महोत्सव में विगत वर्षों में बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी है जिसके लिए यह महोत्सव प्रदेश व देश में विख्यात हो चुका है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि खुरई का डोहेला महोत्सव इस वर्ष भी अपनी ख्याति के अनुरूप संपन्न होगा जिसके लिए उक्त कलाकारों को प्रस्तुतियों के लिए फाइनल कर दिया गया है।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!