Thursday, January 22, 2026

सागर नगर निगम में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र का मामला, आवेदक पर FIR की तैयारी

Published on

गलत तरीके से बनवाए गए  फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच कर निरस्त करने की कार्रवाई की गई
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने पुलिस को पत्र भेजा
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम जन्म मृत्यु शाखा में कपटपूर्ण तरीके से बनवाए गए कपिल कुमार चढार का  मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद जांच उपरांत उसे निरस्त करने की कार्रवाई की गई तथा गलत तरीके से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जांच कर एफ आई आर दर्ज करने पुलिस थाना गोपालगंज को पत्र भेजा गया है।
जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी राजेश सिंह राजपूत ने बताया
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 एवं म.प्र. जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम 1999 की धारा-8(2),(3),(4) अनुसार किसी भी घर में हुए, जन्म या मृत्यु यथास्थिति घर या गृहस्थी का मुखिया या उसकी अनुपस्थिति में घर में मौजूद घर के मुखिया का निकटतम नातेदार रजिस्ट्रार से जन्म या मृत्यु के उद्धरण रजिस्ट्रार को फार्म क्रमांक-1 एवं फार्म क्रमांक-8 में 30 दिन के भीतर देगा। तदोपरांत रजिस्ट्रार फार्म नं-6 (मृत्यु प्रमाण पत्र) जारी कर देगा।
म.प्र. जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1999 की धारा 11 (1) यदि रजिस्ट्रार को रिपोर्ट की जाती है कि रजिस्टर में कोई लिपिकीय अथवा औपचारिक त्रुटि की गई है तो रजिस्ट्रार मामले की जॉच करेंगा तथा यदि उसका इस बात से समाधान हो जाए कि ऐसी त्रृटि की गई है तो वह धारा-15 में उपबंधित किए गए नियमानुसार प्रविष्टि को रद्द करेगा। अतः उक्त नियमों के आधार पर कपिल कुमार चढ़ार निवासी- शुक्रवारी वार्ड सागर का मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त किया गया एवं जिन लोगों के द्वारा कपटपूर्ण तरीके से प्रमाण पत्र बनवाया गया उनके विरूद्ध थाना प्रभारी गोपालगंज को कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया गया है।

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

केंद्रीय कर्मचारियों पर भी राज्य पुलिस कर सकती है भ्रष्टाचार की जांच: सुप्रीम कोर्ट

केंद्रीय कर्मचारियों पर भी राज्य पुलिस कर सकती है भ्रष्टाचार की जांच: सुप्रीम कोर्ट नईदिल्ली।...

सागर के गौरव का विषय: नितिन चौरसिया को शतरंज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

सागर के गौरव का विषय: नितिन चौरसिया को शतरंज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान सागर।...

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!