Monday, December 8, 2025

अटकलों पर लगा विराम मध्यप्रदेश के नए DGP होंगे कैलाश मकवाना, देर रात आदेश जारी

Published on

spot_img

अटकलों पर लगा विराम मध्यप्रदेश के नए DGP होंगे कैलाश मकवाना, देर रात आदेश जारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के आखिरकार नए पुलिस महानिदेशक (DGP) का ऐलान हो गया है। 1988 बैच के IPS अधिकारी कैलाश मकवाना के हाथों पर अब राज्य पुलिस की कमान होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव विदेश यात्रा पर जाने से पहले उनके नाम को हरी झंडी दी थी। मकवाना की नियुक्ति को लेकर गृहविभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है। वे एमपी के 32वें डीजीपी के रूप में एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

दरअसल डीजीपी के चयन के लिए तीन नामों का पैनल बनाने के संबंध में 21 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग मुख्यालय दिल्ली में बैठक हुई थी।इसमें डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्ल्यू) के महानिदेशक अजय शर्मा का नाम था। डीजीपी के लिए मकवाना और अजय शर्मा के नाम सबसे अधिक चर्चा में थे। अंत में मकवाना के नाम पर मुहर लगाई गई। कैलाश मकवाना वर्तमान में मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं।

बता दें कि मकवाना की छवि बेहद ईमानदार अधिकारी की है। वर्ष 2021 में उन्हें विशेष पुलिस की स्थापना लोकायुक्त में डीजी बनाया गया था। उन्होंने कई पुराने मामलों की फाइल खोली। कई IAS, IPS अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वह कई बड़ी जांचें शुरू करने की तैयारी में थे।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार पर करेंगे चर्चा

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।