शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन, जनसेवा को और बेहतर ढंग से निभाने की दिशा देता है : रिशांक तिवारी
सागर। भोपाल प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
सागर/भोपाल। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी से भेंट के दौरान रिशांक तिवारी ने सागर के विकास, शहर की आवश्यकताओं और आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले विषयों और जन अपेक्षाओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सागर में चल रहे विकास कार्यों सहित भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर भी संवाद हुआ और श्री तिवारी ने उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके पश्चात रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से आत्मीय भेंट की। इस दौरान संगठन, मीडिया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। श्री तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर प्रदेश मीडिया प्रभारी से संवाद किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा के दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की दिशा देता है। वरिष्ठजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में आमजन की अपेक्षाओं को समझने, उनसे निरंतर संवाद बनाए रखने और उनके बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनता से सीधा जुड़ाव और उनके विषयों को उचित मंच तक पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। शीर्ष नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से इस दायित्व को और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रभावी ढंग से निभाने की दिशा मिलती है। श्री तिवारी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से हुई आत्मीय भेंट और प्राप्त मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।


