प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है : यश अग्रवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा मकरोनिया द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मकरोनिया द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रीति-नीतियों और कार्यों की जानकारी दी।

यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा न केवल भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विकासोन्मुखी एजेंडा, राष्ट्रवाद, और युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने लाखों लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है, जिसके कारण देश का युवा वर्ग विशेष रूप से भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहा है।

इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लारिया ने कहा कि देश में तेजी से हो रहे विकास कार्य, गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन ने भाजपा को हर वर्ग के बीच लोकप्रिय बना दिया है, विशेषकर युवाओं के बीच। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हैं और देश के विकास में योगदान देने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। पार्टी के नए सदस्यों को भाजपा की विचारधारा, संगठन की संरचना, और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाए।
यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनने के बाद युवाओं को संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में, युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देंगे। इस दौरान नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, मकरोनिया मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, मंडल अध्यक्ष विक्की बाथरी, आदर्श मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top