Sunday, December 14, 2025

MP: नगर निगम महापौर की मार्कशीट निकली फर्जी, न्यायालय ने दिए FIR के आदेश

Published on

spot_img

MP: नगर निगम महापौर की मार्कशीट निकली फर्जी, न्यायालय ने दिए FIR के आदेश

ग्वालियर। मुरैना नगर निगम में भाजपा की महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट फर्जी निकली है। जिला कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। उस समय उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रही मीना जाटव ने 10वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। हालांकि, मीना जाटव कोर्ट में शारदा सोलंकी का जाति प्रमाण पत्र गलत होने की बात साबित नहीं कर पाई, लेकिन 10वीं की अंकसूची में गड़बड़ी साबित हो गई। जिसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 420, 67 तथा 68 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं।

बता दें महापौर शारदा सोलंकी ने जिस स्कूल से 1986 में 10वीं पास करने का दावा किया है, वहां के स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां उस साल इस नाम के किसी विद्यार्थी ने एडमिशन नहीं लिया था। आईरटीआई के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि शारदा सोलंकी की मार्कशीट में जो रोल नंबर दिया गया है, वह किसी अन्य शख्स के नाम पर है। उसने कोई परीक्षा दी ही नहीं थी। ऐसे में पाया गया कि इस छात्र के रोल नंबर पर शारदा सोलंकी को स्वाध्यायी छात्र बताकर उन्हें पास घोषित कर दिया गया।

याचिकाकर्ता के वकील किशोरीलाल गुप्ता ने कहा है कि जिस स्कूल से महापौर की अंकसूची बनी है, उसने भी इस अंकसूची को गलत बताया है। उप्र शिक्षा बोर्ड ने भी उक्त रोल नंबर की अंकसूची को किसी नरोत्तम नाम के युवक का बताया, जो सभी विषयों में फेल है। बता दें कि शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव को हराया था, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे, तब कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ शारदा सोलंकी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this