Friday, January 16, 2026

चुनावो में अच्छे परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए जिला अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को जलेबी खिलाई

Published on

चुनावो में अच्छे परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को जलेबी खिलाई

सागर। भाजपा को मिली हरियाणा में प्रचण्ड जीत पर एवं जम्मू काश्मीर में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर आज सागर में धर्मश्री स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जलेबी खिलाकर जश्न मनाया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को मिली जीत एवं जम्मू काश्मीर में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन करने में जनता का विश्वास है जनता के मन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास है ।
श्री सिरोठिया ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के लिये प्रतिबद्ध है जिसके चलते ही आज भाजपा ने चुनाव में हरियाणा में जीत के साथ ही जम्मू काश्मीर में अच्छा प्रदर्शन किया जिसके लिये हम सभी भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित करते है। भाजपा जिला कार्यालय में हुई आतिशबाजी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, राहुल वैद्य, डाॅ. दशरथ मालवीय, राहुल नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जलेबियां खिलाई।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!