Monday, December 8, 2025

सागर के रजाखेड़ी में 51 फीट ऊंचे रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Published on

spot_img

रावण दहन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है-विधायक लारिया

रजाखेड़ी में 51 फीट ऊंचे रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

https://www.instagram.com/reel/DBDd2XSS6qH/?igsh=ZnU3YjJ3ZXFvbHp0

सागर। असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा के दिन शनिवार को रजाखेड़ी बजरिया मैदान में रावण के 51 फीट पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर तीर मारकर बुराई के प्रतीक रावण का वध किया और रावण धूं-धूं कर जल उठा। पूरा मैदान भगवान श्रीराम के ओजमय जयकारों से अनुगुंजित हो गया। इसी दौरान रावण की पुतले पर तीर लगते ही भव्य आतिशबाजी हुई।


महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, कार्यक्रम के संरक्षक एवं अध्यक्ष नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष महिलाल अहिरवार उपस्थित हुये।
शाम 6 बजे से शुरू हुऐ रावण दहन कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा, अखाड़ा प्रदर्शन, राम जानकी झांकी एवं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
शाम 6 बजे से ही रजाखेड़ी बजरिया मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ के चलते पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि दशहरा या विजय दशमी के दिन ही भगवान रामचंद्र ने रावण पर विजय पाई थी इसलिए इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है जो कि बुराई, अहंकार, अत्याचार और अधर्म पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक माना जाता है।
महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि-“” रावण दहन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो दशहरा के अवसर पर किया जाता है। यह अनुष्ठान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसकी गहनता रामायण से जुड़ी हुई है।भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त कर असत्य पर सत्य की जीत एवं अधर्म का नाश किया। रावण दहन आत्म शुद्धि और आत्म परिवर्तन का अवसर प्रदान करता है इसलिए रावण दहन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जो हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
गौरतलब है कि विधायक लारिया विगत 12 वर्षों से रजाखेड़ी बजरिया मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है। दशहरा महोत्सव रजाखेड़ी बजरिया में हर्ष, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सीएमओ मकरोनिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।