मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा में सदस्यता लेना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि देश सेवा का सशक्त माध्यम है : यश अग्रवाल

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
भाजपा में सदस्यता लेना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि देश सेवा का सशक्त माध्यम है : यश अग्रवाल

भाजपा में सदस्यता लेना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि देश सेवा का सशक्त माध्यम है : यश अग्रवाल

भाजयुमो सहजपुर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के हुआ आयोजन, दिलाई गई नए सदस्यों को सदस्यता

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सहजपुर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजपा के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में यश अग्रवाल ने उपस्थितजनों को भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा और इसकी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसका मुख्य उद्देश्य देश, प्रदेश, शहर और गांव का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने विकास की नई गाथाएं लिखी हैं, और यह केवल पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जनसमर्थन की वजह से संभव हो पाया है।

अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है, और उन्हें भाजपा के सिद्धांतों के साथ जुड़कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता ग्रहण करना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि देश सेवा का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में, मंडल के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने एकजुट होकर भाजपा के विकासमूलक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →