मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बीच दुखद घटना, तेलंगाना से आए टीम मैनेजर की मौत; बेटे ने जीता मुकाबला

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बीच दुखद घटना, तेलंगाना से आए टीम मैनेजर की मौत; बेटे ने जीता मुकाबला

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बीच दुखद घटना, तेलंगाना से आए टीम मैनेजर की मौत; बेटे ने जीता मुकाबला

होटल में आराम करते समय आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम; पिता की मौत से अनजान बेटा कोर्ट पर खेलता रहा मैच

सागर। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। तेलंगाना से प्रतियोगिता में शामिल होने आए टीम मैनेजर तलावी मनोज कुमार (55) का निधन हो गया। वे अपने बेटे कार्तिकेय के साथ टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभाने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, दोपहर में होटल में आराम करते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।

बताया गया कि लंच के बाद जब बेटे ने पिता को जगाने की कोशिश की तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद कार्तिकेय ने तुरंत कोच को इसकी जानकारी दी। कोच ने बिना देर किए एंबुलेंस की मदद से मनोज कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच बेटे को प्रतियोगिता में अपना मुकाबला खेलने के लिए भेज दिया गया।

पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बावजूद कार्तिकेय ने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखा। अंडर-14 वर्ग में तेलंगाना की ओर से खेलते हुए उसने पुडुचेरी की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 9 के मुकाबले 30 अंकों से जीत दर्ज की। हालांकि, एक ओर जहां बेटे ने मैदान पर जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर तेलंगाना रवाना

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। अधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर तेलंगाना के लिए रवाना कर दिया गया।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →