मतदाता सूची में एक भी मतदाता नहीं छूटे, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो-सागर कमिश्नर दिलीप कुमार
तेजगढ़ गंज में भी बने मतदान केंद्र
सागर कमिश्नर ने मतदान केंद्र 196, 197, 198 का किया निरीक्षण
सागर। सागर कमिश्नर दिलीप कुमार आज दोपहर तेजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने तेजगढ़ स्थित प्राथमिक शाला में बनाए गए मतदान केंद्र 196, 197 और 198 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कक्ष, मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दिलीप कुमार क्लास रूम में भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई के बारे में पूछा और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कियाl
उन्होंने मतदाता सूची, मतदाताओं की संख्या और तैयारियों की जानकारी ली। कमिश्नर ने बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे और एक भी मतदाता नहीं छूटे, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होl
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। मतदान केंद्र पर साफ-सफाई और छाया की पूरी व्यवस्था हो।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार, आरआई, पटवारी, बीएलओ, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।








