मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
कलेक्टर ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा का निरीक्षण किया, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश

सागर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा का निरीक्षण कर वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, मेडिकल स्टोर, दवाओं के स्टॉक की उपलब्धता एवं स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सामान्य स्थिति में मरीजों को बाहर से दवाई न लिखी जाए। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, सीएमएचओ देवेश पटेरिया, एसडीएम कुलदीप पाराशर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

किडनी केयर डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर पैथोलॉजी लैब पहुंचे, जहां उन्होंने सैंपल संग्रहण, जांच की प्रक्रिया एवं उपलब्ध जांच सुविधाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट उसी दिन प्रदान की जाए, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। टीबी जांच केंद्र पहुंचकर मरीजों की संख्या, उनको दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं फूड बास्केट वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाए जाएं, सभी टीबी मरीजों को समय पर फूड बास्केट वितरित की जाए तथा उन्हें पूरा इलाज लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।

पीएनसी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वार्ड में साफ-सफाई, बेड की व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। माताओं को संस्थागत प्रसव के बाद मिलने वाली सुविधाओं, पोषण एवं नवजात के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली।अस्पताल में संचालित एनआरसी केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं भर्ती पंजी की जांच कर निर्देश दिए कि एनआरसी केंद्र को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाए तथा चिन्हांकित शत-प्रतिशत कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराकर उनका समुचित उपचार एवं पोषण सुनिश्चित किया जाए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →