मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: कटरा बाजार से आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की गई

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर: कटरा बाजार से आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की गई

सागर: कटरा बाजार से आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की गई

मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी – निगमायुक्त

सागर/ननि/ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में निगम की टीम ने कटरा बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्गों एवं बाजार में विचरण कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना के अंतर्गत संचालित कांजी हाउस भेजा।

निगमायुक्त ने अतिक्रमण एवं संबंधित टीम को निर्देशित किया है कि शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर खुले में घूमने वाले पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और वाहन चालकों एवं राहगीरों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले पालतू एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए ।

निगमायुक्त ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर खुला न छोड़ें, बल्कि उन्हें अपने घर अथवा निर्धारित स्थान पर सुरक्षित बांधकर रखें। पशुओं को खुले में छोड़ने से आम नागरिकों को असुविधा होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। अतः शहर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →