मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के उचित दाम की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
मध्य प्रदेश में सोयाबीन के उचित दाम की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के उचित दाम की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल के लिए 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के दाम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनीतिक मंच पर जोर-शोर से उठाते हुए मंगलवार से ‘किसान सम्मान यात्रा’ शुरू की है।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार सोयाबीन खरीदी की मांग करती है, तो केंद्र सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि सोयाबीन का वर्तमान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 4,994 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, और केंद्र सरकार इसी कीमत पर सोयाबीन की खरीदी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को उनकी मेहनत की उचित कीमत देना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत तीन राज्यों से मांग
शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे तीन राज्यों ने पहले ही PSS (प्राइस सपोर्ट स्कीम) योजना के तहत सोयाबीन खरीदी की मांग की है, और उन्हें इसके लिए मंजूरी भी मिल चुकी है। अब मध्य प्रदेश सरकार से भी इस संबंध में चर्चा चल रही है।

सोयाबीन खरीदी की दो योजनाएं
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के पास सोयाबीन खरीदी के लिए दो योजनाएं हैं। मध्य प्रदेश सरकार इनमें से किसी एक योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी कर सकती है। इस मुद्दे पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

किसानों के आंदोलन के बीच इस ऐलान को लेकर राज्य के राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई है, जहां कांग्रेस इस मुद्दे को किसानों के साथ जोड़कर प्रमुखता से उठा रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →