मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

होमगार्ड जवान और दो बेटो की हत्या, गोलियां और धारदार हथियार से दिया घटना को अंजाम

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
होमगार्ड जवान और दो बेटो की हत्या, गोलियां और धारदार हथियार से दिया घटना को अंजाम

होमगार्ड जवान और दो बेटो की हत्या, गोलियां और धारदार हथियार से दिया घटना को अंजाम

दमोह। 

सागर संभाग रेंज के दमोह जिले से आया सनसनीखेज मामला गौरतलब हो कुछ वर्षों से सागर रेंज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते प्रतीत हो रहे हैं सागर जिला समेत दमोह पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिलों में बेख़ौफ़ अपराधी अपराधों को अंजाम देते आ रहे हैं पुलिस की ढिलाई ही सामने आ रही है।

ताजा मामलें में दमोह में होमगार्ड जवान और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का उसके ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौता करने के लिए परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया, जहां धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना के वक्त रमेश के दो बेटे उमेश और विक्की दमोह जा रहे थे। आरोपियों ने उनको रास्ते में गोली मार दी। दोनों की सड़क पर ही मौत हो गई। एसपी का कहना है कि आरोपियों के परिजन ने जो नाम बताए उनके आधार पर उनकी खोजबीन करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है। एसपी ने आरोपियों के नाम बताने से मना कर दिया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →