युवक को बहाने से घर बुलाकर मार दी गोली

युवक को बहाने से घर बुलाकर मार दी गोली

दतिया। पुरानी रंजिश के चलते इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरगुवा में चार लोगों ने एक युवक को घेरकर गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात साढ़े 12 बजे की है। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

इंदरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे ने बताया कि नीरज पिता प्रभुदयाल (32) रात में अपने घर पर था। तभी गांव के ही चार लोगों ने उसे बहाने से बुलाया और गोली मार दी। मामले में गांव के अमन और अन्य तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी में सामने आया है कि घायल और आरोपी अमन के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा। जिसे लेकर आरोपी अमन ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। अन्य तीन आरोपियों की भी पहचान करने पुलिस जुटी हुई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top