मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत ,4 की हालत गंभीर

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत ,4 की हालत गंभीर

पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत ,4 की हालत गंभीर

गुना। गुना में एक मिनी ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा सोमवार तड़के 3.30 बजे एबी रोड पर म्याना से आधा किलोमीटर दूर हुआ।

म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया कि मिनी ट्रक कानपुर से कर्नाटक जा रहा था। 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर थे। शुरुआती तौर पर यह समझ आ रहा है कि शायद ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरा। 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चौखेलाल, विकास (35) और रणबीर (25) पुत्र नत्थूसिंह की मौत हो गई। शाहरुख, अशोक, नवाब समेत चार गंभीर घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और मृतक कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बताए जा रहे हैं। मृतक कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बताए जा रहे हैं।

परिवार वाले गुना के लिए रवाना

मजदूर अपना सामान भी साथ में ले जा रहे थे। ट्रक में उनकी बाइक, खाना बनाने का सामान, कपड़े और दूसरा जरूरी सामान था। हादसे के बाद सारा सामान बिखर गया। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →