Sagar News: लड़के ने लड़की को मारा चाकू फिर ट्रेन के सामने लेट गया लड़का

लड़की को चाकू मार कर, ट्रेन में कटकर कर ली लड़के ने आत्महत्या

सागर। केसली थाना क्षेत्र के जैतपुर कुकवारा गांव में एक लड़की के गले में चाकू मार कर लड़के ने ट्रेन में काटकर जान दे दी।
थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि मामला ग्राम कुकवारा का है। यहां सुबह करीब 5 बजे जमीनी विवाद को लेकर 23 वर्षीय केशव तिवारी ने एक 19 वर्षीय लड़की के गले में चाकू मार दिया। इसके बाद लड़का सागर पहुंचकर रेल लाइन पर पहुंच कर कुचलकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जांच जीआरपी सागर कर रही है। मृतक लड़के का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया है।
केसली थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह लड़की और लड़के के बीच जमीन विवाद हुआ था इसी बीच लड़की को लड़के ने खेत में चाकू मार दिया था। लड़की को बीएमसी सागर में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विवाद में मृतक के दो भाई रवि और लालू भी शामिल थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top